बैडमिंटन : आस्ट्रेलिया ओपन के दूसरे दौर में सायना, श्रीकांत

सिडनी, 21 जून (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और इंडोनेशिया ओपन जीतने वाले किदांबी श्रीकांत ने विजयी अगाज कर आस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज के दूसरे दौर में जगह बना ली है।

हालांकि, इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी अजय जयराम, एच.एस. प्रणॉय, परुपल्ली कश्यप को हार का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा, बी.साई. प्रणीत ने भी श्रीकांत के साथ पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में जगह बना ली है।

श्रीकांत ने पहले दौर में चीनी ताइपे के खिलाड़ी कान चाओ यु को सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से मात दी, वहीं प्रणीत ने इंडोनेशिया के टोमी सुगिआटरे को 10-21, 21-12, 21-10 से हराया।

महिला एकल वर्ग में सायना ने दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी सुंग जी ह्यून को सीधे गेमों में 21-10, 21-16 से मात देकर अगले दौर में कदम रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493