वाशिंगटन, 22 जून (आईएएनएस)। संघीय जांच ब्यूरो ने कहा है कि वह एक अमेरिकी हवाईअड्डे पर एक पुलिस अधिकारी को चाकू मारे जाने की घटना की जांच एक ‘आतंकवादी कृत्य’ के तौर पर कर रहा है। घटना का संदिग्ध हिरासत में है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह मिशिगन हवाईअड्डे पर हुई। संदिग्ध की पहचान एक कनाडाई नागरिक के रूप में की गई है।
एफबीआई के विशेष जांचकर्ता डेविड गेलियोस ने मीडिया को बताया कि 50 वर्षीय हमलावर अमोर फतौही 16 जून को अमेरिका में दाखिल हुआ था।
गेलियोस के मुताबिक, फतौही पुलिस अधिकारी जेफ नेविले पर 30 सेंटीमीटर लंबे चाकू से हमला करने से पहले ‘अल्लाहु अकबर’ यानी ‘अल्लाह सबसे महान है’ चिल्ला रहा था।
नेविले की हालत ‘संतोषजनक’ बताई जा रही है।
एफबीआई ने कहा कि संदिग्ध हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। एजेंसी ने साथ ही बताया कि कनाडाई जांचकर्ताओं की मदद से जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फतौही साथ ही ‘तुमने सीरिया, इराक और अफगानिस्तान में लोगों को मारा है’ जैसी बातें भी कह रहा था।
dharmpath.com dharmpath