लंदन, 22 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री कर्टनी कॉक्स ने स्वीकार किया है कि उन्होंने पूर्व में कई तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया, जिस वजह से उनका चेहरा अजीब हो गया था और लोग उन्हें बमुश्किल पहचानते थे।
कर्टनी का कहना है कि उनके चेहरे के फीलर्स का असर खत्म हो गया है और अब वह बेहतर दिखती हैं।
कॉक्स ने वेबसाइट मिरर डॉट कॉ डॉट यूके को बताया, “मुझे लगता है कि मैं अब पहले की तरह दिखती हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं लगती हूं। चीजें बदल रही हैं। कॉस्मेटिक सर्जरी की वजह से मेरा चेहरा फेक हो गया था।”
कर्टनी ने कहा, “मैंने ऐसी कई चीजें की, जिनका मुझे खेद रहा। भाग्य से, कुछ कॉस्मेटिक सर्जरी का प्रभाव जल्दी खत्म हो गया, जो अच्छा है क्योंकि वह मेरा बेस्ट लुक नहीं था। इसलिए अब मेरा जोर है, जैसी हूं, वैसी रहूं।”
कर्टनी (53) लंबे अर्से से फेशियल फिलर्स का इस्तेमाल करती रही हैं। कर्टनी ने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने यौवन को बरकरार रखने के पीछे पागल थीं।
हालांकि, कर्टनी ने अब कॉस्मेटिक सर्जरी से दूर रहने का फैसला किया है।
dharmpath.com dharmpath