‘ट्रांसफार्मर्स : द लास्ट नाइट’ मेरी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक : एंथनी हॉपकिंस

लॉस एंजेलिस, 22 जून (आईएएनएस)। अभिनेता एंथनी हॉपकिंस का कहना है कि ‘ट्रांसफार्मर्स : द लास्ट नाइट’ उनकी अब तक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है।

इस फ्रेंचाइजी में अभिनेता एडमंड बर्टन के रूप में नजर आएंगे।

हॉपकिंस ने कहा, “यह एक बहुत बड़ी फिल्म है। हम स्टोनहेंज, ब्लेनहेम पैलेस में थे। हम डाउनिंग स्ट्रीट पर थे। इससे पहले ऐसी फिल्म में काम नहीं किया। मुझे लगता है कि यह मेरे अब तक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है।”

हॉपकिंस को ‘द मास्क ऑफ जोरो’, ‘द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स’ और ‘थोर’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

‘ट्रांसफार्मर्स : द लास्ट नाइट’ पैरामाउंट पिक्चर्स की प्रस्तुति है, जिसे भारत में 30 जून को रिलीज किया जाएगा। भारत में इसे विशेष रूप से वायकॉम 18 मोशन पिक्च र्स द्वारा वितरित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493