लंदन में मास्टरक्लास लेंगे आशुतोष गोवारीकर

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार आशुतोष गोवारीकर लंदन में ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट (बीएफआई) में मास्टरक्लास लेंगे।

बयान के मुताबिक, वह गुरुवार से शुरू हो रहे लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दौरान शुक्रवार के ‘इन कन्वर्सेशन’ में मास्टर क्लास लेंगे।

ऑस्कर के लिए नामांकित फिल्म ‘लगान’, स्वदेश और ‘मोहनजोदड़ो’ के लिए पहचाने जाने वाले गोवारीकर मास्टरक्लास के बाद शनिवार को बर्मिघम के सिनेवर्ल्ड ब्रॉड ‘स्क्रीन टॉक’ भी देंगे।

समीक्षकों द्वारा बहुप्रशंसित फिल्म ‘जोधा अकबर’ बीएफआई साउथबैंक में रविवार को दिखाई जाएगी।

इस बारे में गोवारीकर ने कहा, “दुनिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित संस्थान में रहना सम्मान की बात है। यह हमेशा फिल्मों और संपन्न पुस्तकालय का बड़ा स्रोत रहा है।”

‘इन कन्वर्सेशन’ मास्टरक्लास नसरीन मुन्नी कबीर द्वारा संचालित की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493