रोम में 5 साल के बच्चे की सिर पर फूलदान गिरने से मौत

रोम, 23 जून (आईएएनएस)। रोम के गुइडोनिया में पांच वर्षीय बच्चे के सिर पर पत्थर का फूलदान गिरने से उसकी मौत हो गई।

जिस समय यह घटनी घटी, उस वक्त बच्चा अपने घर के बगीचे में खेल रहा था।

रोम के समाचार पत्र ‘इल मेसागगेरो’ के मुताबिक, बच्चा दीवार पर जाकर चढ़ गया, जबकि उसके पिता बाहर कुछ काम कर रहे थे। इस दौरान बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और उसने गिरते हुए फूलदान को पकड़ लिया, जो बाद में उसके ऊपर जा गिरा।

बच्चे के माता-पिता उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493