‘शाब’ की कहानी 17 साल पहले लिखनी शुरू की : ओनिर

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। अभिनेता संजय सूरी व रवीना टंडन अभिनीत फिल्म ‘शाब’ के निर्देशक ओनिर ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म की पटकथा 17 साल पहले ही लिखनी शुरू कर दी थी।

ओनिर ने यहां एक साक्षात्कार में बताया, “जब मैंने फिल्म की पटकथा लिखनी शुरू की थी उस समय मैं संजय सूरी व रवीना दोनों से दमन के सेट पर मिला था। उस समय मैं एक एडिटर के तौर पर काम करता था। 17 सालों के बाद पटकथा के चरित्रों में कई बदलाव आ गए हैं।”

ओनिर का कहना है कि वह घबराए व उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, “जब भी कोई नई फिल्म रिलीज होती है, फिल्कार के अंदर उसके परिणाम देखने की उत्सुकता होती है, जिसे उसने बहुत प्यार से बनाया। हम घबराहट भी महसूस कर रहे हैं कि लोग इसे उसी तरह लेंगे या नहीं।”

शाब के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह शहरी जीवन पर आधारित है। जहां लोग छोटे शहरों, कस्बों से अपने सपनों के साथ आते हैं। हर कोई कुछ न कुछ हासिल करना चाहता है। कुछ लोग अपने सपनों को हासिल कर लेते हैं जबकि कुछ लोगों के सपने टूट जाते हैं।”

संजय के साथ अपनी जोड़ी पर बात करते हुए ओनिर ने कहा, “मैं संजय से दमन के सेट पर मिला था। हमारा संबंध सेट पर ही स्थापित हो गया था। हमें एक समान प्रकार की फिल्में बनाना पसंद है और हम एक-दूसरे पर बहुत भरोसा है। जब यह भावना मौजूद होती है, तो सफर आसान हो जाता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493