चेन्नई, 23 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी ने गुरुवार को कहा कि ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ काम करना उनका सपना था और इसका अहसास उन्हें आगामी फिल्म ‘मॉम’ से हुआ।
चेन्नई, 23 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी ने गुरुवार को कहा कि ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ काम करना उनका सपना था और इसका अहसास उन्हें आगामी फिल्म ‘मॉम’ से हुआ।
श्रीदेवी ने संवाददाताओं से कहा, “जब रवि और मैंने फिल्म पर काम शुरू किया, तो महसूस हुआ कि फिल्म में रहमान का होना अच्छा होगा। उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला। लंबे समय से उनके साथ काम करने का सपना था। मैं हमेशा इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उनकी आभारी रहूंगी।”
श्रीदेवी चेन्नई ‘मॉम’ के तमिल संस्करण के प्रचार के लिए पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि यह ‘साधारण’, ‘भावनात्मक’ पारिवारिक फिल्म है।
कार्यक्रम में रहमान ने कहा कि ‘मॉम’ की कहानी सार्वभौमिक है और यही वजह है, जो इसे अलग बनाती है।
उन्होंने कहा, “यह पारिवारिक संबंधों पर आधारित है। चाहे आप दुनिया के जिस भी हिस्से में जीते हैं, लेकिन पारिवार खास होता है और हम अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए सबकुछ करते हैं।”
रवि उदयवार द्वारा निर्देशित ‘मॉम’ सात जुलाई को रिलीज होगी।
फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी प्रमुख भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath