जांच-परख कर चुनता हूं फिल्में : उपेन पटेल

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। लंबे समय से पर्दे से गायब चल रहे अभिनेता उपेन पटेल ‘एक हसीना थी एक दिवाना था’ को फिल्म जगत में अपनी वापसी के तौर पर नहीं देख रहे।

उन्होंने कहा कि वह काफी जांच-परख करने के बाद ही फिल्में चुनते हैं और इसी वजह से उनकी अगली फिल्म आने में इतना समय लगा।

उपेन पटेल का मानना है कि दर्शकों के प्रति उनकी जिम्मेदारी बनती है और इसीलिए वह अपनी फिल्में सोच-समझ कर चुनते हैं।

उपेन इससे पहले 2015 में ए. शंकर की फिल्म ‘आई’ में दिखाई दिए थे।

उन्होंने कहा कि कोई भी आमिर खान या सलमान खान से नहीं पूछता कि वह कब फिल्म में दिखेंगे।

उपेन ने फोन पर आईएएनएस से कहा, “अगर आमिर तीन साल में बड़ी फिल्म देते हैं तो कोई भी उनसे यह नहीं पूछता कि उन्होंने तीन वर्ष तक क्या किया। ऋतिक रोशन दो साल बाद फिल्म में दिखते हैं और कोई भी उनसे नहीं पूछता कि कहां थे।”

उन्होंने कहा, “कलाकार होने की वजह से मेरे पास कई प्रस्ताव आए लेकिन मैंने सही फिल्म का इंतजार किया। मुझे लगता है कि सलमान खान जैसे कई कलाकार अपना वक्त लेते हैं। एक कलाकार होने के नाते दर्शकों के प्रति हमारी जिम्मेदारी होती है।”

उन्होंने बताया कि 30 जून को रिलीज हो रही ‘एक हसीना थी एक दिवाना था’ के बाद एक बार फिर फिल्म चुनने में उन्हें समय लग सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493