बैडमिंटन : आस्ट्रेलिया ओपन सेमीफाइनल में युकी से भिड़ेंगे श्रीकांत

सिडनी, 23 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज बैडमिटन टूर्नामेंट में भारत की ओर से एकमात्र चुनौती पेश करने वाले खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का सामना आज सेमीफाइनल में शनिवार को चौथी विश्व वरीयता प्राप्त खिलाड़ी शी युकी से होगा।

इंडोनेशिया ओपन जीतने वाले श्रीकांत अच्छी फॉर्म में हैं।

श्रीकांत ने शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोन वान हो को पांच दिनों के भीतर दो बार मात देकर उलटफेर किया है। ऐसे में वह आस्ट्रेलिया ओपन खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीकांत ने विश्व रैंकिंग में 11 स्थान की छलांग लगाते हुए 11वां स्थान हासिल किया।

आस्ट्रेलिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने शुक्रवार को हमवतन बी.साई. प्रणीत को मात दी।

इस जीत के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी एक संदेश में श्रीकांत ने कहा, “मैं आज (शुक्रवार) अपने प्रदर्शन से खुश हूं। प्रणीत के खिलाफ शानदार जीत मिली। हालांकि, आप जिनके साथ प्रशिक्षण लेते हैं, उनके खिलाफ खेलना मुश्किल होता है।”

चीन के खिलाड़ी युकी के खिलाफ भिड़ंत में जीतना श्रीकांत के लिए मुश्किल नहीं होगा। दोनों दूसरी बार आमने-सामने होंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले, सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत का सामना युकी से हुआ था और इस मैच में भारतीय खिलाड़ी ने जीत हासिल की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493