बांग्लादेश में सड़क दुर्घटना में 16 मरे

ढाका, 24 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश के रंगपुर जिले में शनिवार को श्रमिकों को ले जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई।

ढाका, 24 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश के रंगपुर जिले में शनिवार को श्रमिकों को ले जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना ढाका-रंगपुर राजमार्ग पर सुबह करीब 5.30 बजे हुई।

सभी यात्री लालमोनिरहाट के कालीगंज के रहनेवाले थे। हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम के अनुसार अधिकारी ने बताया कि श्रमिक सीमेंट ले जारे एक ट्रक के जरिए ढाका से रंगपुर अपने घर लौट रहे थे।

हादसे में 11 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया।

एक प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार सभी यात्री ढाका में स्थित एक कपड़ों की फैक्ट्री में काम करते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493