पहले बच्चे के पिता बनने वाले हैं ड्रेक

लॉस एंजेलिस, 24 जून (आईएएनएस)। कनाडा के मशहूर रैपर ड्रेक के पहली बार पिता बनने की अटकलें तेज हो गई हैं।

ऐसी खबरें हैं कि मॉडल सोफी ब्रूसॉक्स, ड्रेक के पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबीज’ के अनुसार, कभी जेनिफर लोपेज और रिहाना जैसी गायिकाओं के साथ जुड़े होने की खबरों से सुर्खियों में रहे सफल एल्बम ‘हॉटलाइन ब्लिंग’ के गायक ड्रेक पोर्न फिल्मों में काम कर चुकीं सोफी के साथ पहली बार पिता बनने वाले हैं।”

सोफी ने इसी हफ्ते की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर अपने गर्भावस्था की एक तस्वीर साझा की थी।

उन्होंने तस्वीर का शीर्षक लिखा था, “अपने बच्चे के साथ एक सुंदर दिन का आनंद उठाते हुए.. 23 हफ्ते हो गए हैं, 17 और बचे हैं।”

ड्रेक के प्रशंसकों ने इस तस्वीर पर कुछ नकारात्मक टिप्पणियां भी कीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493