इकले (ब्रिटेन), 25 जून (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने अपने कनाडाई जोड़ीदार आदिल शम्सदीन के साथ यहां आयोजित एगॉन इकले चैलेंजर ट्रॉफी का पुरुष युगल खिताब जीत लिया।
शीर्ष वरीय जोड़ीदारों ने वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश पाने वाले ब्रायडान क्लीन और जोए सालिसबरी की स्थानीय जोड़ी को 2-6, 6-2, 10-8 से हराया।
यह मैच काफी रोमांचक रहा। दोनों जोड़ियां हार मानने को तैयार नहीं थीं। पहला सेट क्लीन और जोए ने जीता जबकि दूसरा सेट पेस और शम्सदीन ने अपने नाम किया। इसके बाद टाईब्रेकर में पेस और शम्सदीन ने मैच तथा ट्रॉफी अपने नाम किया।
dharmpath.com dharmpath