टेनिस : क्वींस क्लब फाइनल में भिड़ेंगे लोपेज, सिलिक

लंदन, 25 जून (आईएएनएस)। क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष एकल फाइनल मुकाबला स्पेन के फेलिसियानो लोपेज और क्रोएशिया के मारिन सिलिक के बीच खेला जाएगा।

लोपेज ने सेमीफाइनल में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 7-5, 3-6, 6-2 से हराया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सिलिक ने लक्समबर्ग के जाइल्स मुलर को 6-3, 5-7, 6-4 से पराजित किया।

लोपेज इससे पहले स्टटगार्ट ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। दिमित्रोव ने उनके खिलाफ कुल 16 एस लगाए जबकि वह सिर्फ चार एस लगा सके लेकिन इसके बावजूद वह अपने खेल पर नियंत्रण हासिल करते हुए जीत हासिल करने में सफल रहे।

सिलिक ने दूसरी ओर जाइल्स के खिलाफ कुल 42 एस लगाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493