प्रभुदेवा मूक फिल्म ‘मरकरी’ को लेकर उत्साहित

चेन्नई, 25 जून (आईएएनएस)। तमिल हॉरर-थ्रिलर ‘देवी’ में नजर आ चुके अभिनेता-फिल्मकार प्रभुदेवा आगामी तमिल मूक फिल्म ‘मरकरी’ में अपने करियर की पहली नकारात्मक भूमिका निभाने को उत्साहित हैं।

प्रभुदेवा ने आईएएनएस से कहा, “मैं इस फिल्म के लिए उत्सुक हूं। यह रोमांचक फिल्म है। मैं कह सकता हूं कि यह मूक फिल्म है और इसमें अलग तरह की भूमिका में हूं।”

कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्देशित फिल्म में सानंथ, दीपक और रम्या नम्बीसन जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और वह अपनी अगली रिलीज के लिए तैयार हैं।

कार्तिक अपने घर के बैनर स्टोन बैंच फिल्म्स के तले फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म का संगीत संतोष नारायणन ने दिया है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तिरु फिल्म में कैमरे संभालेंगे।

प्रभुदेवा जल्द ही तमिल फिल्म पर काम शुरू करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493