अमिताभ बच्चन फेसबुक से नाखुश, टिवट्र पर की शिकायत

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन अपने फेसबुक अकाउंट के सभी फीचर्स का उपयोग नहीं कर पा रहे थे। उन्होंेने रविवार को सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक से शिकायत की।

74 वर्षीय अभिनेता ने रविवार को टिवट्र पर लिखा, “हेलो फेसबुक। जागो। मेरा फेसबुक पेज पूरी तरह नहीं खुल रहा है। यह कई दिनों से हो रहा है! शिकायत करने के लिए इस माध्यम का उपयोग करना पड़ा।”

अमिताभ के दोनों सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक और टिवट्र पर 2.70 करोड़ फोलोअर हैं। इन माध्यमों का उपयोग वह अपने प्रशंसकों को अपनी रोजाना की जीवनशैली से परिचित कराने के लिए करते हैं। यहां तक कि वह एक ब्लॉग भी लिखते हैं। इस ब्लॉग पर वह कई साल से लिखते आ रहे हैं।

अमिताभ इस समय आमिर खान के साथ माल्टा में ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493