मंगोलिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान

उलान बटोर, 26 जून (आईएएनएस)। मंगोलिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हो रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 30 लाख की आबादी वाले देश में करीब 20 लाख योग्य मतदाता हैं।

चुनाव में मुख्य रूप से तीन प्रमुख दलों के उम्मीदवार शामिल हैं और सभी ने चुनाव जीतने पर सरकार पर बढ़ते कर्ज के दबाव को कम करने के लिए विभिन्न उपायों की पेशकश की है।

मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ, जो रात 10 बजे तक जारी रहेगा।

सत्तारूढ़ मंगोलियन पीपुल्स पार्टी के मियगोमबिन एनखबोल्ड और विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी से बटुलगा खाल्तमा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।

देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के उद्देश्य से नए राष्ट्रपति को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की अगुवाई में 5.5 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493