बार्सिलोना में शामिल हो सकते हैं ब्राजील के पॉलिन्हो

रियो डी जनेरियो, 26 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर पॉलिन्हो ने खुलासा किया है कि वह इस साल ग्रीष्मकालीन स्थानांतरण सत्र के दौरान दिग्गज स्पेनिश क्लब बार्सिलोना में शामिल हो सकते हैं।

ग्वांगझोउ एवरग्रांडे के खिलाड़ी इस साल बार्सिलोना की रडार पर हैं और उनके साथ-साथ स्पेनिश क्लब की नजर पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाड़ी मार्को वेराटी पर भी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजीलियाई खेल समाचार पत्र ‘ग्लोबोस्पोर्टे’ को दिए एक साक्षात्कार में पॉलिन्हो ने कहा कि उनके एजेंट गियुलियानो बेटरेलुसी बार्सिलोना के अधिकारियों के संपर्क में हैं।

पॉलिन्हो ने कहा, “मुझे इस बात से काफी गर्व हो रहा है कि बार्सिलोना जैसा क्लब मुझमें रुचि रखता है।”

बार्सिलोना द्वारा खुद में दिखाए गए रुझान से खुश पॉलिन्हो का कहना है कि वह इस बात से आश्वस्त नहीं हैं कि यूरोपीय फुटबाल में वापसी करना उनके लिए करियर का सबसे अच्छा कदम होगा।

पॉलिन्हो ने कहा, “मैं वर्तमान में जहां हूं और जिस प्रकार से मेरा करियर चल रहा है, खुश हूं। ऐसे क्लब से निकल पाना मुश्किल होता है। मुझे फैसला लेने से पहले काफी सोचने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493