समर कैम्प में चल रही फीफा -कप फुटबाल प्रतियोगिता टाइगर इलेवन ने ब्लेक हाॅक बवाॅएज को 7-6 गोलों से हराया

IMG_3787भोपाल -राजधानी के टी.टी.नगर स्टेडियम में चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में खिलाडि़यों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में फीफा-कप फुटबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मिनी एवं जूनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
गौरतलब है कि फीफा-कप प्रतियोगिता के मिनी वर्ग में 11 और जूनियर वर्ग मंें 12 टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का फायनल मैच 11 जून, 2014 (विश्व-कप की पूर्व संध्या) को खेला जाएगा।
फुटबाल प्रशिक्षक श्री जे.पी.सिंह ने बताया कि गत दिवस जूनियर वर्ग के मुकाबले में टाइगर इलेवन ने ब्लेक हाॅक ब्वाॅएज की टीम को 6 के मुकाबले 7 गोलों से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी तरह मिनी वर्ग के एक अन्य मुकाबले में चित्रगुप्त कटरा ब्वाएज ने विजयनगर लालघाटी की टीम को 6-5 से शिकस्त दी। मिनी एवं जूनियर दोनों वर्गांे में कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें दोनों मैचों का फैसला ‘सड़न डेथ‘ से किया गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493