लॉस एंजेलिस, 27 जून (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार रॉब कार्दशियां और मॉडल ब्लैक चीना दोबारा एक नहीं हुए हैं, लेकिन दोनों अपनी सात माह की बेटी की खातिर कुछ वक्त साथ बिता रहे हैं।
यह जोड़ी फरवरी में संबंधों में उतार-चढ़ाव आने के बाद अलग हो गई थी। इसके बावजूद वे हाल ही में एकसाथ दिखे। पर वे फिर से एक नहीं हुए हैं, बल्कि उनका पूरा ध्यान अपनी सात महीने की बेटी ड्रीम पर है।
‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया, “रॉब और चीना एक-दूसरे के साथ हैं, लेकिन वह आधिकारिक रूप एक नहीं हुए हैं, बल्कि सिर्फ बेटी के लिए साथ वक्त बिता रहे हैं। वे बस ड्रीम की परवरिश साथ मिलकर करना चाहते हैं। यही उनका मुख्य लक्ष्य है।”
उनके मित्रों का हालांकि कहना है कि दोनों फिर से साथ हो सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath