कैथोलिक लोगों को रोगियों की मदद करनी चाहिए : पोप

वेटिकन सिटी, 27 जून (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस ने कैथोलिक समुदाय से बीमार लोगों की देखभाल करने की अपील करते हुए कहा है कि इससे वह समाज के लिए एक अमूल्य स्रोत और ‘दया के जागरूक माध्यम’ बनकर उभरेंगे।

फ्रांसिस ने सोमवार को वेटिकन में इटैलियन लीग फॉर द फाइट अगेन्स्ट ट्यूमर संस्था को संबोधित करते हुए कहा, “हर ईसाई, जिसके दिल में अच्छा करने की इच्छा होती है, वह दया का एक जागरूक माध्यम होता है।”

पोप ने कहा, “कैंसर से प्रभावित परिवारों को रोकथाम के रास्ते पर होने की जरूरत है, जिसमें उनकी विभिन्न पीढ़ियां सामाजिक एकजुटता के लिए शामिल हों।”

उन्होंने कहा, “सरकारी तथा निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ ही स्वयंसेवकों की मदद तथा परिजनों का सहयोग अमूल्य है और इससे उन्हें बाधारहित दैनिक जीवन जीने में मदद मिलती है।”

उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य हर किसी के लिए प्राथमिक तथा मौलिक जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493