ब्राजील के राष्ट्रपति भ्रष्टाचार के लिए आरोपित

ब्रासिलिया, 27 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमर को देश के मुख्य अभियोजक ने रिश्वतखोरी के लिए आरोपित किया है।

टेमर पर भ्रष्टाचार के आरोप में फंसी मांस पैकेजिंग की एक बड़ी कंपनी के मालिक से रिश्वत लेने का आरोप है। टेमर ने हालांकि ऐसा कोई भी काम करने से इनकार किया है।

‘बीबीसी’ की रपट के अनुसार, इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को सौंप दिया गया है, जो फैसला करेंगे कि यह मामला संसद के निचले सदन में भेजा जा सकता है या नहीं।

इसके बाद निचला सदन मतदान के जरिए यह तय करेगा कि टेमर पर मुकदमा चलाया जाएगा या नहीं।

वहीं, टेमर ने अपनी बेगुनाही साबित करने की प्रतिबद्धता जताई है। 2016 में पद ग्रहण करने के उन्होंने कई आरोपों का सामना किया है, लेकिन उनके खिलाफ पहली बार औपचारिक रूप से आरोप लगाए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493