ट्रंप-मोदी के संवाददाता सम्मेलन में सवाल की इजाजत नहीं थी

वाशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मौजूद पत्रकारों से पहले ही कह दिया गया था कि प्रश्न पूछने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक प्रेस प्रतिनिधि की तरफ से दो सवाल पूछे जाने की परंपरा टूट गई।

वाशिंगटन पोस्ट ने कहा कि राष्ट्रपति के सवालों के जवाब देने से इनकार करने से जमा हुआ प्रेस समूह निराश था।

अखबार ने कहा है, “व्हाइट हाउस ने इसके बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया कि सवालों पर रोक लगाने का फैसला किसका था -अमेरिकियों का या भारतीयों का।”

अखगार ने लिखा है, “लेकिन ट्रंप के पसंदीदा सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर दोनों देशों के लोगों ने सुझाव देने शुरू कर दिए कि उनके खुद के नेता सार्वजनिक जांच व पारदर्शिता के खिलाफ हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493