जुवेंतस से निकले दानी एल्वेस

रोम, 28 जून (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी की रडार पर रहे दानी एल्वेस ने सेरी-ए लीग चैम्पियंस जुवेंतस से निकलने की घोषणा कर दी है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 34 वर्षीय ब्राजीलियाई खिलाड़ी ने इटली में एक सीजन बिताने के बाद क्लब से जाने का फैसला लिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए इसकी जानकारी दी।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी एक बयान में एल्वेस ने कहा, “आज जुवेंतस क्लब के साथ मेरा पेशेवर संबंध समाप्त हो जाएगा और मैं अपने साथ उन सभी के प्रेम को अपने दिल में लेकर जाऊंगा, जिन्होंने इसे एक बड़ा क्लब बनाया।”

जुवेंतस से एल्वेस के जाने की संभावना के बाद से ही उनका नाम सिटी क्लब के साथ जोड़ा जा रहा था।

एल्वेस ने कहा, “मैं इतने साल में मिले समर्थन के लिए जुवेंतस के प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करता हूं। इसके साथ ही मैं अपने टीम के साथ खिलाड़ियों का भी आभारी हूं, जिन्होंने मेरा स्वागत एक पेशेवर खिलाड़ी की तरह किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493