बीजिंग, 28 जून (आईएएनएस)। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने बुधवार को कहा कि संबंधों में उतार-चढ़ाव के बावजूद चीन और अमेरिका ने अच्छे आर्थिक और व्यापारिक सबंध कायम किए हैं, और साझा हितों के अविभाज्य समुदाय निर्मित किए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, उन्होंेने यह टिप्पणी तटीय शहर दलियान में आयोजित न्यू चैंपियंस-2017 की वार्षिक बैठक के दौरान विश्व व्यापार जगत के नेताओं के साथ बैठक मुलाकात के दौरान की। इसे समर दावोस के नाम से भी जाना जाता है।
dharmpath.com dharmpath