अमेरिका में उबर चालक पर यौन उत्पीड़न का आरोप

न्यूयॉर्क, 28 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कैलिफोर्निया में उबर के एक चालक पर महिला यात्री के साथ बेहोशी की अवस्था में एक मोटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजेलिस काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय ने कहा है कि अगर अलारिक स्पेंस को दोषी पाया जाता है, तो उसे 15 साल जेल की सजा होगी।

स्पेंस को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को उस पर आरोप लगाया गया। वह मादक पदार्थो से संबंधित पांच मामलों में पहले दोषी ठहराया जा चुका है और पिछले छह महीने से उबर के लिए काम कर रहा था।

जांचकर्ताओं ने स्पेंस तथा उसकी कार (सिल्वर कलर 2015 मॉडल निसान सेंट्रा) की तस्वीरें जारी हैं। पुलिस ने कहा कि स्पेंस ने महिला यात्री को शुक्रवार को लॉस एंजेलिस में बिठाया था और उसे हॉलीवुड में छोड़ना था।

अभियोजक ने कहा कि स्पेंस उसे लेकर नॉर्थ हॉलीवुड के एक मोटल पहुंचा, जहां उसने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और वहीं छोड़कर फरार हो गया। उस वक्त महिला नशे में थी।

सिटी न्यूज सर्विस के मुताबिक, ऐसा लगता है कि महिला को चलती कार में ही बेहोश कर दिया गया था। स्पेंस महिला को मोटल ले जाने और फिर उसे कार से कमरे में ले जाने का संदिग्ध है।

लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग के अधिकारी ने कहा कि महिला जब होश में आई, तो बदहवास हालत में उसने पुलिस को कॉल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493