रोमा से नहीं जुड़ेंगे वालेंसिया के गोलकीपर डिएगो एल्वेस

रियो डी जनेरियो, 28 जून (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब वालेंसिया के गोलकीपर डिएगो एल्वेस ने इटली के शीर्ष स्तरीय लीग क्लब एएस रोमा में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इटली सेरी-ए लीग क्लब ने ऋण आधारित करार पर जुड़े वोजसिएक के अपने पूर्व क्लब आर्सेनल में लौटने के बाद एल्वेस को क्लब से जोड़ना चाहता था।

‘ईएसपीएन ब्राजील’ को दिए एक बयान में एल्वेस ने कहा, “वालेंसिया के साथ मेरा करार 2019 तक के लिए है और लोग चाहे कुछ भी कहें, मैं अगले महीने वालेंसिया के लिए प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लेने जा रहा हूं।”

ब्राजील के 32 वर्षीय खिलाड़ी ने स्पेनिश क्लब के लिए 146 मैच खेले हैं। 2016 में वह सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर बने थे। उन्होंने एंडोनी जुबिजारेता का रिकॉर्ड तोड़ा था।

एल्वेस ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अगले साल होने वाले विश्व कप में खुद को ब्राजील के गोलकीपर के लिए पहले विकल्प के तौर पर तैयार करने की है।

एल्वेस ने कहा, “हर खिलाड़ी विश्व कप जैसे टूर्नामेंट का हिस्सा बानना चाहता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493