लैटिन अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ियों में अनुशासन की कमी : गावालडोन

मैक्सिको सिटी, 28 जून (आईएएनएस)। मैक्सिको की पूर्व महिला टेनिस खिलाड़ी एंजेलिका गावालडोन का मानना है कि लैटिन अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन का कारण उनमें अनुशासन की कमी है।

एंजेलिका ने 1990 से 2000 तक डब्ल्यूटीए टूर में हिस्सा लिया था।

समाचार एजेंसी एफे ने एंजेलिका के हवाले से लिखा है, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि महासंघ कुछ कर सकती है। न ही मैं यह मानती हूं कि यह महासंघ की जिम्मेदारी है। मेरा मानना है कि महासंघ हमेशा समर्थन करती है, लेकिन खिलाड़ी हमेशा नाखुश रहती हैं।”

उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों के साथ जो मुख्य समस्या है वह अनुशासन की कमी है। वे नहीं जानतीं और समझतीं कि विजेता होने के लिए किस चीज की जरूरत होती है।”

अमेरिका में पैदा हुई एंजेलिका ने कहा कि खिलाड़ियों को समझना होगा कि समर्थन हासिल करने के लिए अच्छे परिणाम की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “अमेरिकी टेनिस संघ ने जब देखा की खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं तो उन्होंने अपना पूरा समर्थन दिया, लेकिन हम लगातार यह कहते आए हैं कि यह महासंघ की गलती है। हकीकत अलग है। कई ऐसी चीजें होती हैं जो टेनिस खिलाड़ी के विकास में कारगर साबित होती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493