(खुसर-फुसर)– इन्दौर में हुई कॉंग्रेस की बैठक में खुल कर गाली-गलौच हुई.यह बैठक कॉंग्रेस का भविष्य और आगामी नगरीय-निकाय चुनावों में रणनीति तय करने के उद्देश्य से बुलाई गयी थी.जिसके मुखिया अरुण-यादव थे.
टीका-टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद पहले गाली गलौज में बदला और फिर मारपीट की नौबत तक आ गई। हालात यह बने की यदि प्रदेश अध्यक्ष हस्तक्षेप न करते तो एक-दो नेताओं के कपड़े फटने तय थे। बैठक की खबर बाहर न जाए इसके लिए वहां मौजूद नेताओं को मां-बहन बच्चों की कसमें खिलवाई गई।
dharmpath.com dharmpath