सीरिया : हवाई हमले में 30 नागरिकों की मौत

बेरूत, 29 जून (आईएएनएस)। सीरिया के पूर्वी दियर एजोर प्रांत में हुए हवाई हमले में करीब 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

वहीं, बुधवार को प्रांतीय राजधानी दियर एजोर के बाहरी इलाके में हवाई हमलों में करीब 50 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

रिपोर्ट के अनुसार, इस बमबारी को अंजाम देने वाले विमानों की पहचान नहीं हो पाई है।

ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ (एसओएचआर) के अनुसार, सीरिया के मयादिन प्रांत में मंगलवार को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा संचालित एक जेल पर अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के हवाई हमले में करीब 57 लोग मारे गए।

एसओएचआर ने कहा कि हवाई हमलों में 42 कैदी और इस्लामिक स्टेट के 15 आतंकवादी मारे गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493