होंडा सिटी के चौथे जेनरेशन की 2.5 लाख कारें बिकीं

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। होंडा कार्स इंडिया लि. (एचसीआईएल) ने होंडा सिटी के चौथे जेनरेशन की 2.5 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री की है, जो कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बताया कि साल 2014 के जनवरी में लांच की गई चौथी जेनरेशन की सिटी ने ऑल-न्यू आई-डीटेक डीजल इंजन तथा नई पीढ़ी की सीवीटी ट्रांसमिशन तकनीक के साथ सफलता के नए मापदंड स्थापित किए हैं। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों की पसंद में काफी बदलाव आया है और अब 30 फीसदी से अधिक ग्राहक अत्यधिक ऊर्जा कुशल सीवीटी वैरिएंट चुन रहे हैं।

होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी योईचिरो उईनो ने बताया, “होंडा सिटी भारत में होंडा के व्यापार और सफलता का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह एक प्रीमियम उत्पाद है जो नई पीढ़ी की टेक्नॉलॉजी के साथ ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खड़ी उतरती है। यह भारत में हमारे ग्राहकों के लिए सर्वश्रेष्ठ मॉडल एवं टेक्नॉलॉजी पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

उन्होंने कहा, “होंडा सिटी ने साल 1998 के जनवरी में भारत में होंडा के पहले मॉडल को लांच किया था। भारतीय बाजार में अब तक 6.8 लाख से अधिक होंडा सिटी मॉडल की बिक्री हुई है और यह अपने खंड में शीर्ष पर है। होंडा सिटी के लिए भारत सबसे बड़ा व सबसे महत्वपूर्ण बाजार है और यहां पर पूरी दुनिया की 25 फीसदी सिटी कारें बिकती हैं।”

उन्होंने कहा कि कंपनी ने 60 से अधिक देशों में 35 लाख से अधिक होंडा सिटी मॉडल के कारों की बिक्री की है। इनमें से 10 लाख कारें चौथी जेनरेशन की होंडा सिटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493