साहिबाबाद, 29 जून (आईएएनएस)। विज्ञान व प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को यहां सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) की 1 मेगावॉट सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया। सीईएल भारत सरकार का उद्यम है और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है।

डॉ. हर्षवर्धन ने इस मौके पर सीईएल द्वारा विकसित सोलर रिक्शा का भी उद्घाटन किया और सौर प्रौद्योगिकी पार्क की आधारशिला रखी। सोलर टेक्नोलॉजीज में अग्रणी सीईएल ने एक बयान में कहा कि उसने सौर रिक्शा की छत के रूप में उपयोग के लिए विशेष लचीले सौर पैनलों का विकास किया है। ये सौर पैनल पूरे दिन बैटरी को लगातार चार्ज करते हैं और रिक्शे की एक दिन में चलने की क्षमता को दूना करते हैं, जिससे रिक्शा खींचनेवाले के शारीरिक श्रम में कमी आती है।
डॉ. हर्षवर्धन ने इस मौके पर कहा, “हमारे प्रधानमंत्री ने एक नया भारत देने के लिए अभियान चलाया है, जहां हर भारतीय को 2022 तक (आजादी के 75 साल पूरा होने पर) स्वच्छ हवा, स्वच्छ पानी, स्वास्थ्य और आवास मुहैया कराने की योजना बनाई गई है। इसमें स्वच्छ ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका है। सैन फ्रांसिस्को और चीन में स्वच्छ ऊर्जा को लेकर हुई हालिया बैठकों में कई वैश्विक नेताओं ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की अग्रणी प्रयासों की सराहना की है। सीईएल सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संगठन बनने में सक्षम है।”
इस अवसर पर डीजी सीएसआईआर और डीएसआईआर के सचिव डॉ. गिरीश साहनी ने कहा, “नवाचार कंपनी की पहचान है और पिछले कुछ सालों से सीईएल ने देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नवाचार और आम आदमी के लिए सौर ऊर्जा सस्ती बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है और हम आगे भी इस काम को जारी रखेंगे।”
dharmpath.com dharmpath