वरुण धवन असल जिंदगी के जुड़वा की तालाश में

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। अपनी आगामी फिल्म के प्रचार के लिए जा रहे अभिनेता वरुण धवन ने कहा कि फिल्म ‘जुड़वा 2’ के ट्रेलर लांच के लिए वह असल जिंदगी के जुड़वा युवकों की तालाश कर रहे हैं।

अभिनेता ने गुरुवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी।

यह अभिनेता सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘जुड़वा’ की रीमेक है, जिसमें वरुण दोहरी भूमिका में हैं। फिल्म में अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज, तापसी पन्नू और अभिनेता अनुपम खेर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

वीडियो में वरुण ने कहा कि जुड़वा युवकों की तालाश करने के लिए प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसमें जीतने वाला ट्रेलर लांच का हिस्सा होगा।

साजिद नाडियाडवाला की ‘जुड़वा 2’ का निर्देशन वरुण के पिता डेविड धवन के किया है।

इस अभियान की शुरुआत गुरुवार से हुई, जिसकी अगुआई वरुण, जैकलिन और तापसी करेंगे। फिल्म 29 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493