शाहरुख, अनुष्का के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा : अरु के वर्मा

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अरु के वर्मा का कहना है कि फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा जैसे सितारों के साथ काम करना उनके लिए शानदार अनुभव रहा।

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अरु के वर्मा का कहना है कि फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा जैसे सितारों के साथ काम करना उनके लिए शानदार अनुभव रहा।

इम्तियाज अली की इस फिल्म में उनकी भूमिका के बारे में अभी ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है। वह ‘बेफिक्रे’ और ‘2 स्टेट्स’ में भी काम कर चुके हैं।

अरु ने अपने बयान में कहा, “मैं घबराया हुआ बिल्कुल नहीं था। मैंने कुछ सितारों के साथ काम किया है और शाहरुख खान के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा।”

उन्होंने कहा कि वह शाहरुख की फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं।

अरु टीवी शो ‘ड्रामा कंपनी’ में भी नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि अनुष्का के साथ काम करने में उन्हें बहुत मजा आया।

अरु के मुताबिक, वह जमीन से जुड़ी हुई हैं और अभिनय को लेकर संजीदा रहती हैं। उनसे उन्हें (अरु) काफी कुछ सीखने को मिला।

फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ चार अगस्त को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493