ग्रेमियो से जुड़े इक्वाडोर के मिडफील्डर अरोयो

रियो डी जनेरियो, 30 जून (आईएएनएस)। इक्वाडोर के अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर माइकल अरोयो अब ग्रेमियो क्लब में शामिल हो गए हैं।

कोपा लिबर्टाडोरेस के नॉकआउट चरण में प्रवेश के लिए ब्राजीलियाई फुटबाल क्लब ग्रेमियो ने अपनी टीम को मजबूत करने के लिए यह करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 30 वर्षीय खिलाड़ी अरोयो इस करार के तहत दिसम्बर, 2019 तक ग्रेमियो क्लब में शामिल होंगे।

ग्रेमियो टीम में शामिल हुए अरोयो इक्वाडोर के दूसरे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।

अरोयो ने ग्रेमियो क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, “मैंने मिलेर के साथ चर्चा की थी और उन्होंने काफी अच्छे से बात की। मैं कोपा लिबर्टाडोरेस में ग्रेमियो के प्रदर्शन को देखता आया हूं। इस कारण मैं टीम को बहुत अच्छे से जानता हूं। मैं इस क्लब में शामिल होकर खुश हूं और आशा है कि मैं क्लब को बड़ी सफलता दिलाने में मदद कर सकता हूं।”

वर्तमान में ब्राजील सेरी-ए लीग सूची में ग्रेमियो 10 मैचों में हासिल किए गए सात अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

कोपा लिबर्टाडोरेस के दक्षिण अमेरिका क्लब प्रतियोगिता में ग्रेमियो क्लब का सामना अर्जेटीना के गोडॉय क्रूज क्लब के साथ चार जुलाई को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493