जर्मनी में समलैंगिक विवाह को मंजूरी

बर्लिन, 30 जून (आईएएनएस)। जर्मनी ने शुक्रवार को समलैंगिक विवाह को मंजूरी दे दी। वह ऐसा करने वाला दुनिया का 23वां देश हो गया है। सांसदों ने इससे संबंधित विधेयक को शुक्रवार को पारित कर दिया।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस विधेयक के पारित होने के बाद जर्मनी में समलैंगिक पुरुषों और महिलाओं के भी समान वैवाहिक अधिकार होंगे और उन्हें बच्चे गोद लेने की अनुमति होगी।

मर्केल ने शुरुआत में समलैंगिक विवाह पर मतदान का विरोध किया था। लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वह अपनी सीडीयू पार्टी के सांसादों को ‘स्वविवेक’ से निर्णय लेने की अनुमति देती हैं।

हालांकि शुक्रवार के मतदान में भी उन्होंने इसके खिलाफ ही वोट डाला और इसकी वजह यह बताई कि वह व्यक्तिगत तौर पर जर्मन कानून के मुताबिक एक पुरुष और एक महिला की शादी में ही यकीन करती हैं।

चांसलर ने हालांकि यह भी कहा कि इस कदम से विभिन्न तरह के रूझानों को सम्मान मिलेगा। साथ ही सामाजिक स्तर पर भी अधिक शांति व साहचर्य की स्थिति होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493