इजरायल ने सीरियाई ठिकाने पर बमबारी की

जेरूसलम, 1 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल की सेना ने एक सीरियाई सैन्य ठिकाने पर बमबारी की। इजरायल ने दावा किया कि इसी ठिकाने से उसके कब्जे वाले गोलन की पहाड़ियों को निशाना बनाकर रॉकेट दागे गए।

एफे न्यूज के अनुसार, इजरयल की सेना ने शुक्रवार को बताया कि रॉकेट गोलन की पहाड़ी के एक निर्जन इलाके में गिरा। इस हमले से हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ। जवाब में इजरायली सेना के विमान ने एक सीरियाई सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया।

इजरायल के अनुसार, रॉकेट बुधवार को दागे गए, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि इजरायल ऐसे किसी भी हमले का कारारा जवाब देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493