अगरतला, 1 जुलाई (आईएएनएस)। राजीतिक दलों के हो-हल्ले के बाद त्रिपुरा सरकार ने अवैध गैर-बैंकिंग वित्तीय संगठनों (एनबीएफसी) तथा चिट-फंड संगठनों की जांच के लिए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी के.वी.श्रीजेश को फिर से विशेष जांच दल (एसआई) का प्रमुख नियुक्त किया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “त्रिपुरा में अवैध गैर-बैंकिंग वित्तीय संगठनों (एनबीएफसी) तथा चिट-फंड संगठनों की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) के.वी.श्रीजेश को पुन: एसआईटी का प्रमुख नियुक्त किया गया है।”
पुलिस महानिदेशक ए.के.शुक्ला ने पिछले सप्ताह श्रीजेश को हटाकर उप पुलिस महानिरीक्षक उत्तम मजूमदार को एसआईटी का प्रमुख नियुक्त किया था।
एसआईटी प्रमुख को बदलने के बाद राजनीतिक दलों ने राज्य की वाम मोर्चा सरकार पर अवैध एनबीएफसी तथा चिट-फंड संगठनों की जांच में अपने तेवर ढीले करने का आरोप लगाया था।
एक महिला की रिट याचिका पर त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने साल 2015 में राज्य सरकार को अवैध एनबीएफसी तथा चिट-फंड संगठनों की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन करने को कहा था।
अधिकारी ने कहा कि एसआईटी लगभग 80 मामलों की जांच कर रही है, जिनमें 48 मामले एनबीएफसी तथा चिट-फंड से संबंधित हैं और इन मामलों में लगभग 115 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
dharmpath.com dharmpath