टॉम की ‘टॉप गन’ का सीक्वल जुलाई, 2019 में रिलीज होगा

लॉस एंजेलिस, 1 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की 1976 की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘टॉप गन’ के सीक्वल को रिलीज किए जाने की तारीख 12 जुलाई, 2019 तय की गई है।

वेरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, मूल फिल्म के लगभग 33 साल बाद इसका सीक्वल रिलीज होगा।

फिल्म निर्देशक जोसेफ कोसिंस्की को ‘टॉप गन’ के सीक्वल ‘टॉप गन : मवेरिक’ के निर्देशन के लिए अनुबंधित किया गया है। जोसेफ ने इससे पहले क्रूज की 2013 में आई फिल्म ‘ओब्लिवियन’ का निर्देशन किया था।

यह फिल्म ड्रोन तकनीकी की दुनिया और पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के अलावा डॉगफाइटिंग (दो लड़ाकू विमानों के बीच आसमान में होने वाली लड़ाई) की समाप्ति की संभावनाओं पर आधारित होगी।

क्रूज ने इससे पहले कहा था कि ‘टॉप गन’ के सीक्वन का नाम ‘टॉप गन : मवेरिक’ होगा। हालांकि पैरामाउंट स्टूडियोज ने शक्रवार को इसका नाम ‘टॉप गन’ ही बताया।

मवेरिक ‘टॉप गन’ में क्रूज के किरदार का उपनाम था। फिल्म में क्रूज ने नौसेना में चालक लेफ्टिनेंट पेट मिशेल का किरदार निभाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493