छग : रमन सिंह ने मोबाइल नेत्र क्लीनिक को दिखाई हरी झंडी (फोटो सहित)

यह मोबाइल क्लीनिक रायपुर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित बस्तर और सरगुजा संभाग के दूरस्थ अंचलों का दौरा करेगी और वहां हाट-बाजारों में ग्रामीणों की आंखों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें इलाज के लिए आवश्यक सलाह प्रदान करेगी।

यह मोबाइल आई क्लीनिक बजरंग पावर एवं इस्पात लिमिटेड कंपनी द्वारा राजधानी रायपुर के एमजीएम नेत्र संस्थान को सौंपी गई है। इस क्लिनिक में आंखों की संपूर्ण जांच, मोतियाबिंद, डायबिटिक रेटमोपैथी, ग्लूकोमा और चश्मे की जांच की सुविधा है। मोबाइल क्लीनिक स्कूलों में बच्चों और झुग्गी बस्तियों में भी जाकर लोगों की आंखों की जांच करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सामाजिक सरोकार से जुड़ा जनहित का अच्छा काम है, इसके माध्यम से दूरस्थ अंचल के ग्रामीण, बुजुर्ग जो आंखों की जांच के लिए शहर नहीं जा पाते, उन्हें लाभ होगा। एक ही स्थान पर आंखों के सारे टेस्ट हो सकेंगे।

एमजीएम नेत्र संस्थान की संचालक डॉ. दीपशिखा अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया, “यह मोबाइल आई क्लीनिक विश्वस्तरीय जांच उपकरणों से सुसज्जित है। इसमें स्लिट लैंप, फंड्स कैमरा, ऑटोरिफरेक्टोमीटर और ए.स्कैन मशीनें हैं। इस मोबाइल आई क्लीनिक में दूरस्थ इलाकों से ग्रामीणों की आंखों की जांच रिपोर्ट इंटरनेट के माध्यम से नेत्र संस्थान के डॉक्टरों को भेजने की सुविधा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493