विश्वस्तरीय 20 नए अनुसंधान संगठन स्थापित करेगा भारत

बेंगलुरू, 1 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को देशभर में 20 नए विश्वस्तरीय अनुसंधान संगठन स्थापित किए जाने की घोषणा की।

जावड़ेकर ने यहां भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएस) के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “सरकार ने देशभर में 20 नए विश्वस्तरीय अनुसंधान संस्थान स्थापित करने का फैसला किया है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शोध करने के लिए बढ़ावा देना है।”

जावड़ेकर ने कहा कि शोध एवं नवाचार के जरिए टिकाऊ समृद्धि हासिल की जा सकती है और आईआईएस जैसे संस्थानों को धनराशि की कोई कमी नहीं आएगी।

उन्होंने कहा, “जीएसटी सरकार को स्वास्थ्य, शिक्षा, शोध एवं नवाचारों के लिए अधिक अनुदान मुहैया कराने में सक्षम बनाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493