जापान में भूकंप के झटके

टोक्यो, 2 जुलाई (आईएएनएस)। जापान के होक्काइदो में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार रात लगभग 11.45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 42.8 डिग्री अक्षांश में और 141.9 डिग्री देशांतर में दर्ज हुआ।

हालांकि, भूकंप से जान एवं माल की कोई हानि नहीं हुई है और न ही सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493