दिल्ली में सुबह हल्की बारिश

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है।”

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493