जेरूसलम, 2 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल ने सीरियाई सेना के ठिकानों पर बमबारी की।
यह कार्रवाई सीरिया से इजरायल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स पर मोर्टार दागे जाने के बाद की गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इजरायल की सेना के हवाले से बताया कि सीरिया से दो मोर्टार दागे जाने के बाद शनिवार रात को सीरियाई सेना के ठिकानों पर बमबारी की गई।
ये मोर्टार सीरिया से इजरायली क्षेत्र में दागे गए थे।
इजरायल सुरक्षाबलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल रोनेन मानेलिस ने कहा कि देश ने सीरियाई नागिरक युद्ध में शामिल नहीं होने की नीति को बनाए रखा है लेकिन हम देश की संप्रभुता के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
dharmpath.com dharmpath