ऊर्जा मंत्री ने रविवार को चार बिंदुओं पर ट्वीट कर बताया कि उप्र के 21 जिलों में 12,077 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। वहीं 943.25 लाख रुपये बकाया राशि जमा कराई गई है।
उन्होंने बताया, “प्रदेश के 14 जिलों में 22,070 नए मीटर कनेक्शन लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश पर चलाए गए विशेष अभियान में 48 घंटे के अंदर गांवों के 1600 से ज्यादा ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं।”
ऊर्जा मंत्री ने अपने ट्वीट में उप्र को ऊर्जावान उत्तम प्रदेश बताया है।
dharmpath.com dharmpath