सरयू बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने रविवार को भी झिंगहाघाट स्थित नदी की सफाई की। अभियान के छठे चरण में सरयू नदी झिंगहाघाट पर सरयू बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्र श्रीवास्तव और होमगार्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष गजराज पाठक के नेतृत्व में लोगो ने बढ़ चढ़ कर श्रमदान किया।
सरयू बचाओ संघर्ष समिति के प्रवक्ता सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि सरयू नदी की सफाई के छठे चरण में रविवार को झिंगहाघाट पर समिति के आवाहन पर होमगार्ड एसोसिएशन ने भी बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। सचिन ने बताया कि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने नमामि गंगा परियोजना में सरयू नदी को भी शामिल किया है। संघर्ष समिति के आग्रह पर जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने छह माह में नदी को निर्मल व अविरल बनाने का आश्वासन दिया है।
समिति के महामंत्री पारस नाथ यादव ने बताया कि समिति का श्रमदान कार्यक्रम जब तक नदी की धारा स्वच्छ नहीं हो जाएगी, तब तक समिति का श्रमदान कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा। होमगार्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष गजराज पाठक ने बताया कि सरयू बचाओं संघर्ष समिति नदी की सफाई के लिए भगीरथ प्रयास कर रही है। होमगार्ड एसोसिएशन समिति के श्रमदान कार्यक्रम में निरन्तर सहयोग करती रहेगी।
dharmpath.com dharmpath