नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। करीब हफ्ते भर पहले पार्क में बने एक खाद बनाने वाले छह फीट (1.83 मीटर)के गड्ढे में एक 11 वर्षीय लड़के की मौत हो जाने के बाद भी शहर भर में करीब 700 खाद के गड्ढे खुले हुए है, जो बच्चों को शिकार बना सकते हैं।
नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। करीब हफ्ते भर पहले पार्क में बने एक खाद बनाने वाले छह फीट (1.83 मीटर)के गड्ढे में एक 11 वर्षीय लड़के की मौत हो जाने के बाद भी शहर भर में करीब 700 खाद के गड्ढे खुले हुए है, जो बच्चों को शिकार बना सकते हैं।
उत्तर पश्चिम दिल्ली के जिला पार्क अवंतिका में बारिश के पानी से भरे खाद के गड्ढे में अब्दुल खालिद की गिरकर डूबने से 20 जून की शाम को मौत हो गई।
खालिद की मौत के बाद आईएएनएस ने पाया कि इस तरह के सात खाद वाले गड्ढे शहर के अलग-अलग हिस्सों में बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के मौजूद हैं। इनकी गहराई करीब 6 फीट है।
दिल्ली सरकार के अनुसार, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) व दिल्ली नगर निगम (एमसीडी)के तहत शहर के पार्को में करीब 700 खाद के गड्ढे हैं।
आईएएनएस ने पाया है कि ज्यादातर खाद के गड्ढे 6 फीट गहरे और तीन मीटर लंबे व दो मीटर चौड़े हैं।
वसंत विहार के पार्क ए-6 में सात साल का आर्यन अपने तीन दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था और उसके पीछे एक खाद का गड्ढा था। इस पर कोई संकेतक , बाड़ या ढक्कन नहीं था। इसी तरह के एक गड्ढे में खालिद की बीते सप्ताह मंगलवार को मौत हुई थी।
खालिद भी पार्क में खेलने गया था।
आर्यन ने आईएएनएस संवाददाता से कहा, यह खाद का गड्ढा बीते एक महीने से ज्यादा समय से यहां है।
चूंकि यह गड्ढा तीन चौथाई भर गया था। इस वजह से उसी पार्क में एक दूसरा गड्ढा छह फीट गहरा खोदा गया था। लेकिन इस पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे।
स्थानीय निवासी उषा (74)ने आईएएनएस से कहा, “यह गलत है वहां कोई सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं है। मैंने दो दिन पहले खबर में देखा था कि एक बच्चे की मौत हो गई। यदि यह कही हो सकता है तो यहां भी हो सकता है।”
उषा ने कहा कि मेरा छह साल का पोता भी इसी पार्क में खेलने आता है।
आईएएनएस ने पांच और पार्को का दौरा किया। इसमें रोहिणी का जापानी पार्क, मयूर विहार फेज 3 में स्मृतिवन, वसंत विहार का ई ब्लाक पार्क, जिला पार्क अवंतिका व कोंडली जिला पार्क पूर्वी दिल्ली शामिल है। इन सभी पार्कों में खाद के गड्ढे खोदे गए हैं जो बच्चों के लिए असुरक्षित हैं।
dharmpath.com dharmpath