पॉल मैक्कार्टनी ने शो से पहले शराब का सेवन बंद किया

लंदन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर बैंड बीटल्स के संस्थापकों में से एक पॉल मैक्कार्टनी ने शो से पहले शराब पीना बंद कर दिया है क्योंकि नशे में वह गीतों के शब्द भूल जाते थे।

लंदन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर बैंड बीटल्स के संस्थापकों में से एक पॉल मैक्कार्टनी ने शो से पहले शराब पीना बंद कर दिया है क्योंकि नशे में वह गीतों के शब्द भूल जाते थे।

वेबसाइट ‘एक्सप्रेस डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, दिग्गज गायक का कहना है कि शराब पीना बंद करने के बाद मंच पर जाने से पहले खुद को सहज करने के लिए वह चॉकलेट रैजिन या नमकीन काजू खाते हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने से पहले खुद को सहज करने के लिए शराब पीते हैं, तो मैक्कार्टनी ने कहा, “नहीं, मैं ऐसा किया करता था, खासकर शुरुआती दिनों में जब हम टूर पर होते थे, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ और मैं गीतों के बोल भूल जाता था।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493