देहरादून, 3 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच पिथौरागढ़ जिले में बादल फटने की खबर है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जिले के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं, हालांकि आपदा में किसी की जान जाने की खबर नहीं है।
अधिकारी ने कहा कि बादल फटने की घटना हाट गांव में घटी। कुछ मकान धराशायी हो गए और लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।
घटना के बारे में मिली सीमित जानकारी के मुताबिक, धौलीगंगा पनबिजली परियोजना से जुड़े ग्रिडलाइन का एक टॉवर क्षतिग्रस्त हो गया।
इलाके में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है।
dharmpath.com dharmpath