मोबाइल चार्जर में करंट से किशोरी की मौत

झुलसी किशोरी को औंग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। उधर मृतका के परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार बनियनखेड़ा गांव निवासी रामचंद्र कोरी की 14 वर्षीय पुत्री नेहा पड़ोस में ही सोमवार को अपने चाचा राजा कोरी के घर मोबाइल को चार्ज करने गई थी। चार्जर लगाते ही वह करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। चीख पर उसकी चचेरी बहन 16 वर्षीय मोनिका दौड़ी। बचाने में वह भी गंभीर रूप से झुलस गई।

बेटी की मौत से मां-बाप व भाई-बहनों की चीख-पुकार से पूरा गांव एकत्र हो गया। उधर झुलसी मोनिका को औंग स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका तीन बहन व तीन भाई हैं, इनमें नेहा सबसे छोटी थी। बहन गीता, सुनीता, भाई विमलेश, रोहित व छोटू हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493